विवाहिता का फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव , इलाके में सनसनी

  

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के  गहली गांव में शनिवार की सुबह एक विवाहिता का संदिग्ध हालात में फंदे से झूलता शव मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या करने का आरोप लगाया। शिकायत के आधार पर पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गांव के अनीश की शादी 2014 में प्रयागराज जिले के हंडिया क्षेत्र के बिलारी गांव की कविता (28) से हुई थी। शादी के बाद इनको तीन संताने हुईं। 
शुक्रवार की रात में कविता तीनों बच्चों के साथ कमरे में सोने चली गई। पति घर के बाहर सोया था। सुबह कमरे में ही कविता का शव फंदे से लटकता मिला। बच्चों व पति ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी वहां जुट गए। किसी ने फोन कर घटना की जानकारी मायके वालों को दे दी। मायके वालों ने बरसठी पुलिस को सूचना दी। कविता के पिता राजबहादुर सरोज ने आरोप लगाया है कि बेटी की हत्या की गई है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। सीओ राजेंद्र कुमार और नायब तहसीलदार संतोष सिंह भी मौके पर पहुंच गए। मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Related

news 4927045019468278546

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item