महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाना अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट का उद्देश्य : उर्वशी सिंह

जौनपुर।  अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट के स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर के वाजिदपुर के एक रेस्टोरेंट मे कार्यक्रम आयोजित किया गया.   जिसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती माया टण्डन , वोमेन वेल्फेयर ट्रस्ट की डॉ ज्योति कपूर , डॉ चन्द्रकला , सखी वेल्फेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता  रही। 

 कोरोंना को देखते हुए ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें आज सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया , अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की सह-संस्थापक उर्वशी सिंह  ने बताया कि ट्रस्ट के अंतर्गत बेरोजगार महिलाओं को ट्रेनिंग देकर रोजगार दिलाया जाएगा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाएगा ताकि भविष्य मे महिलाए को किसी के आगे मजबूर नहीं होना पड़े , आयोजन के अंतर्गत सभी पत्रकार बंधु जो कि पूरे कोरोंना काल में सबसे सराहनीय कार्य किया उनको भी सम्मान पत्र और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।   अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट के सभी सदस्य संस्थापक दीक्षा सिंह, सह-संस्थापक उर्वशी सिंह, कोषाध्यक्ष नागेंद्र नाथ सिंह, राधिका सिंह, डॉ प्रवेश सिंह, बीरेन्द्र सिंह, कंचन सिंह, मनीष सिंह, रजत सिंह  भी उपस्थित रहे,
 कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती माया टण्डन और ज्योति कपूर , अमर उजाला चीफ व्यूरो मनीष जायसवाल, प्रीति गुप्ता और विक्रम गुप्ता ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित करके किया। 
इसी क्रम मे बेबी अतुलिका सिंह और समृद्धी सिंह से गणेश बंदना से सभी लोगों को मोहित कर लिया। सभी सम्मानित अतिथियों को सम्मानित किया गया,  लायन्स क्लब के अध्यक्ष अनिल गुप्ता , जे सी आई के अध्यक्ष विशाल गुप्ता , जे सी आई की रिचा गुप्ता ,  विक्रम गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन मे अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने सभी अतिथियों और सम्मानित मेहमानों का आभार व्यक्त किया। 


Related

news 5833752327820449570

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item