चुनावी बेला में आवारा पशुओ पर आफत

  जौनपुर।  मल्हनी क्षेत्र के किसानों के लिए राहतभरी खबर है। अब उनकी फसल बर्बाद होने से बच जाएगी। इसके लिए पशुपालन विभाग आठ दिवसीय विशेष अभियान चला रहा है। मंगलवार को अपर निदेशक पशुपालन डा. एके सिंह व संयुक्त निदेशक पीएन सिंह के नेतृत्व में दर्जनों पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजा गया। चुनावी बेला में प्रशासन का यह कदम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। 

शासन से उपचुनाव को देखते हुए क्षेत्र में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति का आदेश आया था। ग्रामीणों की दूसरी बड़ी समस्या वर्तमान में बेसहारा पशु हैं। क्षेत्र में विचरण कर रहे गोवंश फसलों को बर्बाद कर दे रहे हैं। प्रदेश सरकार के सख्त आदेश के बाद भी समाधान नहीं हो रहा था। किसानों की समस्या को देखते हुए पशुपालन विभाग विशेष अभियान चला रहा है। वाराणसी से आए अधिकारियों के नेतृत्व में टीम ने नौपेड़वां बाजार, बेलापार गांव से 45 पशुओं को पकड़ कर नगर पालिका के वाहनों से सादनपुर एवं बशारतपुर गोशाला भेजा गया। टीम में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. राजेश कुमार सिंह, चिकित्साधिकारी डा. मनोज यादव सहित कई चिकित्सक व पशुपालन कर्मी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आठ दिन तक लगातार चलेगा। सुबह मोटर साइकिल से पशुओं को खोजा जाएगा। शाम को उन्हें पकड़कर गोशाला भेजा जाएगा।

Related

news 8902205291257519218

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item