पारिवारिक विवाद में दंपती झुलसे, पत्नी की मौत

जौनपुर।  शाहगंज थाना  क्षेत्र के भरौली गांव में रविवार की रात पति पत्नी के विवाद में पति पत्नी गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हे उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला की वाराणसी में मौत हो गई। गांव निवासी अशोक कुमार (52) पुत्र सीताराम व उनकी पत्नी सुमन (48) में आएदिन पारिवारिक विवाद को लेकर महिला ने आग लगा लिया। गुस्से में पति भी अपने को आग के हवाले कर लिया। जिसमें दोनों गंभीर रुप से झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे दंपति को चिकित्सालय लाया गया। चिकित्सकों के मुताबिक दंपति 90 प्रतिशत से अधिक जले बताए गए। वाराणसी में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

Related

news 5420468437695186426

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item