हिन्दू भगवा वाहिनी शीघ्र ही खोलेगा सिलाई मशीन प्रशिक्षण केन्द्र व कम्प्यूटर सेण्टरः विक्रम दत्त

   

जौनपुर।  संस्थापक अजय शर्मा व राष्ट्रीय अध्यक्ष के जनपद आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत जौनपुर। नगर के एक होटल में बुधवार को जौनपुर उत्तर प्रदेश में हिन्दू भगवा वाहिनी द्वारा पदाधिकारियों की नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम दत्त शर्मा ने संस्था के भविष्य की योजनाओं के विषय में बताया। साथ ही कहा कि जल्द ही उत्तर प्रदेश के जिले बागपत में एक सिलाई मशीन प्रशिक्षण केन्द्र व कम्प्यूटर सेण्टर खोलने की घोषणा की गयी। संस्थापक अजय शर्मा ने कहा कि संस्था देश में युवाओं को रोजगार देने के लिये जल्द ही अपना दो पहिया वाहन पेश कर रही है। इसमें न सिर्फ देश को आर्थिक लाभ होगा, बल्कि इस कोरोना काल के समय में बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसके पहले राष्ट्रीय संगठन मंत्री जगदेश शर्मा ने देश में अपनी अन्य कम्पनियों के माध्यम से शुरू होने वाली योजनाओं के विषय में बताया। इससे पूर्व आये हुये अतिथि संस्थापक अजय शर्मा व राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम दत्त शर्मा का उर्वशी सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सनातन रक्षा प्रकोष्ठ, अंजना सिंह महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष, राकेश उपाध्याय, डा. रमेश सिंह प्रदेश अध्यक्ष वाणिज्य प्रकोष्ठ, आर्किटेक्ट नितीन जायसवाल (बंटी) प्रदेश उपाध्यक्ष वाणिज्य प्रकोष्ठ, मीडिया प्रभारी बंदेश सिंह ने पदग्रहण करते हुये स्मृति चिन्ह व माल्यार्पण करके स्वागत किया। इस अवसर पर डा. रेनू सिंह, डा. योगेन्द्र शुक्ला, डा. प्रदीप शुक्ला, हरिश्चन्द्र जी, सुधीर जी, सिद्धार्थ जी, शुभम दुबे, शैलेन्द्र यादव, मनोज सिंह सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अन्त में महिला प्रदेश अध्यक्ष अंजना सिंह व प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

JAUNPUR 3826587902825439940

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item