बारजे से गिरकर एक राजगीर की मौत

 जौनपुर। खेतासराय के स्टेशन गली में मकान निर्माण के दौरान मंगलवार को बारजे से गिरकर एक राजगीर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। खेतासराय थाना क्षेत्र के तारगहना निवासी रघुनाथ बिंद (50 वर्ष) राजगीर के साथ मकान निर्माण का ठेका भी लेता था। खेतासराय के स्टेशन गलु में एक स्वर्ण व्यवसायी का मकान निर्माण कर रहा था। दूसरी मंजिल का बारजा बनने के बाद आज सुबह उसकी शटरिंग मजदूरों के साथ खोल रहा था। तभी बारजे में लगा पटरा गिरने से वह अनियंत्रित होकर बारजे से नीचे सड़क पर गिर गया। मकान मालिक उसे घायलावस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले गये। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से वाराणसी ले जाया जा रहा था कि घायल राजगीर की रास्ते में मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले गए। सूचना पर घर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

Related

news 131201931746684142

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item