ललई यादव फिर बने समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक

   

 जौनपुर। समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री शाहगंज शैलेंद्र यादव ललई को एक बार फिर स्टार प्रचारक बनाया है। पार्टी ने 30 स्टार प्रचारक नियुक्त किए हैं, सूची में शैलेंद्र यादव ललई का नाम है। सपा ने सूची निर्वाचन आयोग को भेज दी है। सपा के कद्दावर नेता शैलेंद्र यादव ललई को लोकसभा उपचुनाव और विधानसभा उपचुनाव में प्रचार की जिम्मेदारी भी दी जाती है। यह ललई यादव को बड़ी जिम्मेदारी मिली है पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है और ललई को स्टार प्रचारक बनाया है। शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने नूरपुर, जलालपुर विधानसभा उपचुनाव और लोकसभा उपचुनाव मे अहम् भूमिका निभाई थी ललई के बेहतर प्रर्दशन को देखकर एक बार भी उपचुनाव के लिए ललई यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। स्टार प्रचार बनाए जाने पर सपाइयों में खुशी का माहौल है। सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव द्वारा जारी प्रचारकों की सूची में पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव , समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नन्दा और राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खान और इन्द्रजीत सरोज, नेता प्रतिपक्ष विधानसभा रामगोविन्द चौधरी तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नाम प्रमुख हैं। स्टार प्रचारकों में माता प्रसाद पाण्डेय पूर्व विधानसभाध्यक्ष, धर्मेन्द्र यादव पूर्व सांसद, महबूब अली, संजय गर्ग, जगदीश सोनकर एवं इकबाल महमूद विधायक शाहिद मंजूर, कमाल अख्तर, रामआसरे विश्वकर्मा पूर्व मंत्रीगण, जावेद अली खां सांसद राज्यसभा, राज नारायन बिन्द पूर्व विधायक समेत रामसुन्दर दास निषाद, सुनील यादव, श्रीमती लीलावती कुशवाहा, डॉ0 राजपाल कश्यप सभी सदस्य विधान परिषद तथा श्यामलाल पाल एवं जुगल किशोर बाल्मीकि पूर्व प्रदेश सचिव के नाम भी शामिल हैं।

Related

politics 7392525890661394823

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item