अगली बरस माँ तू जल्दी आना , दुर्गा प्रतिमाएं शक्ति कुंड में विसर्जित

  जौनपुर। श्री दुर्गा पूजा महासमिति  के नेतृत्व में शारदीय नवरात्रि 2020 के मां दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन आज मां दुर्गा प्रतिमाओं को आदि गंगा गोमती के पावन तट पर बनाए गए शक्ति कुंड में विसर्जन के साथ  शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ.

 शासन द्वारा वैश्विक महामारी कोविड.19 जिससे जनमानस की सुरक्षा के साथ.साथ धार्मिक भावनाएं आहत ना हो को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जनपद की केंद्रीय कमेटी श्री दुर्गा पूजा महासमिति से वार्तालाप के क्रम में मां दुर्गा पूजा समितियों को महासमिति के द्वारा जो निर्देशित किया गया था उसी की क्रम में आज प्रातः 6  बजे से समस्त मां दुर्गा पूजन समितियों ने बहुत ही अनुशासन के साथ महासमिति के दिशा निर्देशों को मानते हुए 125 पूजन समितियों के सदस्यों ने मां की प्रतिमाओं को शक्ति कुंड में सायंकाल तक विसर्जित किया। विसर्जन यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में और पूजन समितियों को किसी भी प्रकार की विसर्जन से संबंधित समस्याओं का सामना ना करना पड़े इस हेत जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक  के साथ साथ जिला प्रशासन के उच्च अधिकारीयो एवं पुलिस प्रशासन सुरक्षा की दृष्टि से हर चौराहे एवं मुख्य मार्गों पर चक्रम करते हुए अपने उत्तरदायित्व का पूर्ण निर्वहन किया।  सिटी मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्रा, अपर जिलाधिकारी राज कुमार दिवेदी, सीओ सिटी रणविजय सिंह, अधिशासी अधिकार नगर परिषद  संतोष मिश्रा, एसपी सिटी संजय कुमार तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली  संजीव कुमार मिश्रा,  लाइन बाजार थाना इंस्पेक्टर द्वितीय वीके मिश्रा  के साथ.साथ तमाम अधिकारीगण शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में लगे रहे। नगर पालिका परिषद के द्वारा बहुत ही सुंदर शक्ति कुंड का निर्माण एवं आदि गंगा गोमती का पावन जल निरंतर शक्ति कुंड में प्रवाहित होता रहे इस हेतु नगर परिषद के द्वारा सुदृढ़ व्यवस्था किया गया। 
श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर के प्रबंध कारिणी सदस्यों के द्वारा पूजन समितियों के सहयोग हेतु शहर के मुख्य मार्गों एवं चौराहों पर बहुत ही मुस्तैदी के साथ अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करते रहे और शासन प्रशासन के सहयोग से विसर्जन यात्रा के इस महानुष्ठान को सकुशल संपन्न कराने को प्रयासरत रहे नवदुर्गा शिव मंदिर प्रतिमा विसर्जन घाट नखास पर बनाए गए कंट्रोल रूम से लगातार ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से समस्त सूचनाओं का आदान प्रदान एवं निर्देशन तथा कोविड.19 जैसी वैश्विक महामारी से जनमानस की जान माल की सुरक्षा एवं बचाव हेतु जिला प्रशासन के साथ.साथ महासमिति के द्वारा भी लगातार संदेशो का प्रसारित किया जाता रहा एश्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर के अध्यक्ष श्री विजय सिंह बागी ने अपने संबोधन में कहा कि वैश्विक महामारी कोविड.19 के दिशा निर्देशों को देखते हुए महामारी से जनमानस के जानमाल की सुरक्षा सर्वोपरि मानते हुए महा समिति ने अपने तमाम परंपराओं को जिला प्रशासन के आगामी वर्षो के मॉ दुर्गा पूजन महोत्सव मे पुनरू स्थापित करने के आश्वासन एवं परम्परागत मान्यता के निर्वहन करने की पूरी कोशिश किया जाएगा और जिला प्रशासन के सहयोग से इस महा अनुष्ठान को संपन्न करने का प्रयास किया जाएगा समस्त मॉ दुर्गा पूजन समितियों के सहयोग से बहुत ही शांतिपूर्ण तथा भक्तिमय वातावरण में मां का अनुष्ठान संपन्न कराने के लिए तथा जिला प्रशासन के सभी उच्च अधिकारियों शहर कोतवाल नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी के साथ साथ पूरे शारदीय नवरात्र में शांति सुरक्षा एवं सफाई व्यवस्था के लिए सभी प्रशासनिक अधिकारियों को महासमिति परिवार की तरफ से धन्यवाद दिया विसर्जन यात्रा मे ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से संचालन उपाध्यक्ष अनिल अस्थाना एवं पूरी विसर्जन यात्रा का ऑब्जरवेशन मनीष देव के द्वारा लगातार किया जाता रहा और महासमिति परिवार के संरक्षक श्री सोमनाथ आर्य एविंध्याचल सिंहए श्रीकांत महेश्वरी विशिष्ट सदस्य महेंद्र विक्रम एअतुल गोपाल मिश्रा संतोष सिंह एराधे कृष्ण ओझाए निखिलेश सिंह एशशांक सिंह रानूए मोती लाल यादवए विनोद कुमार यादव डॉक्टर अतुल सिंह अपने दिशा निर्देश से पूजन समितियों को अवगत कराते रहें तथा प्रबंध कारिणी के सदस्य विजय रघुवंशी पुनित पंकजए आनंद अग्रहरि गौरव श्रीवास्तव एरामरतन विश्वकर्मा एमनीष गुप्ता एअतुल प्रताप सिंह एरत्नेश सिंहए लालचंद निषाद एसुमित उपाध्याय एराजन अग्रहरि एविजय गुप्ता एमयंक मिश्रा एसंदीप जायसवाल एसंजय मोदनवाल एशैलेंद्र मिश्रा एसंतोष मौर्याए राम प्रकाश यादवए रूसी सोनकरएशनि जायसवालए चंद शेखर गुप्ता एचंदन कुमार यादव लालता सोनकरए धीरज जायसवालए निशा कांत द्विवेदीए श्रीपाल यादव एविष्णु गुप्ता एअमित कुमार गुप्ता एदिलीप तिवारीए रतनदीप निषाद एरवि शर्मा एसंजय विश्वकर्मा एमोहम्मद शाहिद एशैलेश यादव एडाण् नीतीश सिंह एआलोक वैश्यए रोहित निषाद मनोज कुमार मौर्यए संदीप सेठी महेंद्र अग्रहरि मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हुए श्री दुर्गा पूजा महासमिति की एकता अखंडता का संदेश जनपद को देने का प्रयास किया अंत में महासचिव अनिल साहू ने समस्त पूजन समितियों जनपद वासियों प्रबंधकारिणी सदस्यों एवं समस्त प्रशासनिक अधिकारियों का धन्यवाद देते हुए आगामी शारदीय नवरात्रि 2021 में एक बार पुनः मां दुर्गा पूजा उत्सव को भव्य एवं विराट स्तर पर संपन्न कराने का आश्वासन दिया।

Related

news 4407093695615656337

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item