हर्ष फायरिंग में चलाई गोली से 12 वर्षीय मासूम घायल, मचा हड़कंप

  जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के बेलसरी ( खपरहा )गांव में आज शाम एक तिलकोत्सव में रंग में भंग पड़ गया। जश्न में चलाई गयी गोली से एक 12 वर्षीय बालक घायल हो गया। गोली लगते ही मौके पर मौजूद लोगो में हड़कंप मच गया। असलहाधारी फरार हो गये, आनन फानन में घायल बच्चे को जिला अस्पताल भेजा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार आज सिकरारा थाना क्षेत्र के बेलसरी ( खपरहा ) गांव के निवासी हिमान्शू तिवारी नामक युवक का तिलक था। शाम करीब सात बजे तिलक की रस्मे अदा की जा रही थी। उसी समय कुछ असलहा धारियों द्वारा हर्ष फायरिंग किया जा रहा था।फारिंग करने वाले एक युवक के असलहे में गोली फस गयी। वह गोली निकालने का प्रयास कर रहा था उसी समय अचानक गोली चल गयी। यह गोली 12 वर्षीय अमित तिवारी पुत्र शैलेष तिवारी के पैर में जा लगी। बच्चे को गोली लगते ही वहां पर अफरा तफरी मच गया। असलहा धारी मौके से फरार हो गये। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल लेकर चले गये। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। 


Related

news 7168871458688552454

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item