जौनपुर में धूमधाम से मनायी गयी ज्योति पर्व दीपावली

   जौनपुर। ज्योति पर्व दीपावली शनिवार को पूरे परम्परागत ढंग से धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पर्व के बाबत जहां काफी दिनों से लोगों द्वारा अपने घरों, प्रतिष्ठानों आदि की सफाई की गयी, वहीं शनिवार को घर, मकान, दुकान, कारखाना, जमीन आदि पर दीपक जलाकर अग्रदेव भगवान श्री गणेश, धनदेवी मां लक्ष्मी एवं विद्या देवी मां सरस्वती के साथ भगवान कुबेर सहित अन्य देवी-देवताओं की पूरे विधि-विधान से पूजा की गयी। साथ ही जहां महिलाओं द्वारा घर पर अच्छे पकवान बनाये गये, वहीं बच्चों ने नये वस्त्र धारण करके खूब जमकर पटाखे छुड़ाये। घर के कमरे व आंगन से लेकर बाहर दरवाजे सहित बारजे व छतों को विद्युत झालरों के अलावा मोमबत्ती, दीपक आदि से सजाया गया था। एक साथ हर जगह दीपोत्सव का माहौल बनने से ऐसा प्रतीत हुआ, मानो धरती पर तारे उतर आये हों। कुल मिलाकर सभी लोगों ने ज्योति पर्व दीपावली का का त्योहार परम्परागत तरीके से हर्षोल्लापूर्वक मनाया।

Related

JAUNPUR 667663308555812854

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item