गलियों से लेकर सड़कें व बाजार तक रोशनी से जगमग
https://www.shirazehind.com/2020/11/blog-post_388.html
जौनपुर। रोशनी और खुशियों का पर्व दीपावली शनिवार को मनाई जाएगी। इसे लेकर पूर्व संध्या पर शुक्रवार को घरो व प्रतिष्ठानों को विद्युत झालरों से सजा दिया गया है। गलियों से लेकर सड़कें व बाजार तक रोशनी से जगमग हो गए हैं। त्योहार से संबंधित सामान की शुक्रवार को जिले में खूब बिक्री हुई। रंग-बिरंगी मोतियों व कपड़े के विभिन्न डिजाइनों और फूलों की मालाएं भी बिकी। इसके साथ ही पंडालों में लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजन-अर्चन शुरू कर दिया गया है। भक्तिगीतों से भी जनपद गुंजायमान है।