छठव्रतियों ने डूबते हुए सूर्य को दिया अर्घ्य , डीएम ने नाव पर बैठकर रखी नजर

   जौनपुर।  जनपद में हर्षोल्लास के साथ छठ पूजा मनाई जा रही है। इस मौके पर आज डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया गया। जिन छठव्रतियों ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया है वो शनिवार  की सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगे, उसी के बाद उनकी पूजा पूरी होगी।

छठ पूजा का पर्व हर्षोल्लास एवं कुशलतापूर्वक मनाया गया। भारी  संख्या में महिलाओं ने गोमती नदी के विभिन्न घाटों पर पूजा अर्चना की। जिला प्रशासन द्वारा घाटों पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह द्वारा लगातार नाव द्वारा विभिन्न घाटों का भ्रमण कर छठ पूजा की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने समस्त जनपद वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह महिलाओं का महत्वपूर्ण पर्व है। उन्होंने कहा कि कुशलतापूर्वक पूजा संपन्न कराने में सभी का सहयोग रहा है, जिसके लिए सभी लोग बधाई के पात्र हैं।

Related

news 5071081243779927941

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item