पुलिस ने एक बंद मकान से बरामद किया शराब का जखीरा

जौनपुर। बरसठी थाना  क्षेत्र के आलमगंज गांव में शुक्रवार की शाम पुलिस ने एक बंद मकान में छापेमारी कर 12 सौ पेटी देशी शराब बरामद किया। इसके साथ ही आठ ड्रम, शराब बनाने का सामान भी मिला है। बरसठी व सुरियावां पुलिस की संयुक्त छापेमारी में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान पांच पिकअप वाहन को भी सीज किया। सुरियावां थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने गुरुवार की रात एक ट्रक से भारी मात्रा में शराब पकड़ी। उक्त ट्रक के चालक से जानकारी होने पर सुबह सुरियावां पुलिस ने बरसठी के थाना प्रभारी श्याम दास वर्मा को आलमगंज में शराब बनने की सूचना दी। इसके बाद शाम को बरसठी थाने के एसआइ सदानंद राय व सुरियावां पुलिस एक साथ आलमगंज के सुजानपुर मार्ग स्थित एक बंद पड़े मकान पर पहुंची, जहां उसका ताला तोड़कर अंदर देखा तो भारी मात्रा में शराब मिली। उस पर बांबे ह्विस्की का रैपर लगा था। पकड़ी गई शराब सुरियावां पुलिस अपने साथ ले गई। जिस मकान में छापेमारी कर शराब बरामद की गई वह भदोही जिले के सुजानपुर गांव निवासी भुल्लन दुबे का बताया जा रहा है।

Related

news 4084412895240923985

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item