बुधवार को नहाय खाय के साथ शुरू होगा महापर्व डाला छठ

 जौनपुर। चार दिन तक चलने वाले भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व डाला छठ बुधवार को नहाय खाय के साथ शुरू होगा। व्रती महिलाएं अलसुबह स्नान ध्यान के बाद भगवान सूर्य की आराधना कर व्रत का संकल्प लेंगी। इसके साथ ही पूजा की तैयारी शुरू हो गई है। बाजार में भी सूप, दउरा के साथ ही पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। परिजन घाटों पर स्थान की तलाश में जुट गए हैं। हालांकि इस बार कोविड-19 के चलते अधिकांश व्रती महिलाएं अपने घर पर पूजा करने की तैयारी कर रही हैं।

 व्रत के पहले दिन यानी नहाय खाय में व्रती महिलाएं व पुरुष नदियों, तालाबों के साथ ही घरों पर ही स्नान करती हैं। इसके बाद भगवान सूर्य की उपासना करने के बाद अपने लिए लौकी-भात और चने की दाल बनाती और खाती हैं। इन सभी सामग्रियों को मिट्टी के चूल्हे पर बनाया जाता है। इसके बाद व्रत शुरू हो जाता है। चार दिवसीय इस पर्व की जनपद में तैयारी जोर-शोर से चल रही है। घरों के साथ ही पूजन के लिए घाटों पर साफ-सफाई शुरू हो गई है। खरीदारी को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। बड़ी संख्या में परदेशी पर्व मनाने के लिए घर पर लौट रहे हैं। 

Related

Popular 8442702954579840949

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item