मल्हनी की हार पर बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने शुरू किया मंथन, कई दिग्गजों की हवाईयां उड़ी

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में सात विधानसभा के लिए हुए उप चुनाव में भाजपा ने छह सीटे जीत ली, लेकिन सपा का गढ़ मानेे जाने वाले मल्हनी सीट पर मुख्यमंत्री समेत पूरा कैबिनेट के लाख कोशिशो के बाद भी यहां कमल खिलना तो दूर की बात बीजेपी की जमानत जब्त हो गयी। इस सीट पर समाजवादी पार्टी का दबदबा कायम रहा हलांकि इस बार सपा को निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह से कड़ा मुकाबला लेना पड़ा। 

चुनाव परिणाम आने के बाद भारतीय जनता पार्टी में हड़कंप मच गया है। सूत्रो की माने तो शीर्ष नेतृत्व इस पर गम्भीरता से मंथन शुरू कर दिया है। जल्द ही हवा हवाई नेताओ पर गाज गिर सकती है। 

उधर राजनीतिज्ञ पण्डितो ने भी गुणागणित लगाना शुरू कर दिया है। राजनीति के जानकारो व 2002 विधानसभा से अब तक का रिकार्ड गवाह है कि धनंजय सिंह बीजेपी के परम्परागत वोटो पर काबिज है। इस बार आये परिणाम में बीजेपी के अलावा बसपा के वोटो में भी धनंजय सिंह ने जबरदस्त सेधमारी किया है। जिसके कारण इस चुनाव में धनंजय सिंह का वोट पचास हजार से बढ़कर 70 हजार के करीब पहुंच गया। इतना ही नही इस चुनाव में धनंजय सिंह सपा के गढ़ बैजारामपुर मण्डल में तीन हजार सात सौ सात मत प्राप्त किया है। 

सपा के किले को फतेह करने के लिए भाजपा ने प्रतिष्ठा बना रखी थी। भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में खुद दो बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभाओं को सम्बोधित किया, दोनो डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और डा0 दिनेश शर्मा यहां आकर भाजपा के पक्ष में फिजा बनाने का प्रयास किया। करीब एक दर्जन कैबिनेट मंत्री, दर्जनो राज्यमंत्री यहां पर डेरा डालकर इस कमल खिलाने का प्रयास किया। इसके बाद भी भाजपा की जमानत तक नही बच पायी। 

चुनाव परिणाम में सपा प्रत्याशी लकी यादव को 73 हजार तीन सौ 84 वोट मिला, निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह को 68 हजार 780 मत, बीजेपी के उम्मीदवार को 28 हजार 803 वोट , बसपा प्रत्याशी जेपी दुबे को 25 हजार 168 वोट तथा कांग्रेस प्रत्याशी राकेश मिश्रा को 2868 मत पाकर संतोष करना पड़ा। 

मल्हनी सीट पर सबसे अधिक सपा के मतादाता करंजाकला ब्लाक के बैजारामपुर मण्डल में है। इस इलाके के बुथो पर जहां सपा को 6 हजार 7 सौ 26 मत मिला वही धनंजय सिंह ने तीन हजार सात सौ 7 वोट हासिल करने में कामयाब हुए। बीजेपी ने इस यादव बाहुल्य वाले इलाके में जिम्मेदारी प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री व नगर विधायक गिरीश चंद्र यादव को सौपा था। गिरीश यादव पूरे चुनाव के दरम्यान घर घर जाकर भाजपा का चुनाव प्रचार किया था इसके बाद भी वे धनंजय सिंह से कम वोट तीन हजार 19 वोट ही बीजेपी को दिलवा पाये। इसी तरह कई भाजपा के दिग्गज अपने गांव का भी वोट कमल पर नही डलवा पाये है। 

खराब प्रर्दशन आने पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व अब गम्भीरता से चिंतन कर रहा है। 

मल्हनी विधानसभा उप चुनाव कुल तीन लाख 65 हजार 13 मतदाता है जिसमें से दो लाख सात हजार 89 मतदाताओ ने अपने मतो का प्रयोग किया था।

Related

news 7961321080863742501

एक टिप्पणी भेजें

  1. घर बैठ के एन्जॉय करेंगे तो क्या होगा जब चुनाव आएगा तब चेहरा दिखाई देगा

    जवाब देंहटाएं

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item