संगीतमय सुन्दर काण्ड का हुआ आयोजन, उमड़े श्रोतागण

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील अंतर्गत अवरैला गांव में सत्य नारायण पूजा करके संगीतमय सुंदर कांड का भव्य आयोजन किया गया। उक्त अनुष्ठान में बड़ी संख्या में पधारे भक्तों ने भजन का आनंद के साथ प्रसाद ग्रहण किया। इसके पहले पाठ का शुभारंभ विश्वामित्र मिश्र व आचार्य प्रेम महाराज द्वारा मंत्रोच्चार के साथ किया गया। तत्पश्चात मानस गायक राजा रसिया, राजू निर्मल, साजन यादव, तबला वादक प्रदीप मिश्रा सहित अन्य ने मनमोहक गीतों की तर्ज पर पाठ गाकर भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। आराध्य देवी-देवताओं की आरती, भजन एवं प्रसाद वितरण के साथ समाप्त हुआ उक्त अनुष्ठान लगभग 5 घंटे तक चला। उक्त कार्यक्रम का नेतृत्व हरिकेश मिश्रा, प्रो. सन्दीप मिश्रा, मुकेश मिश्रा, दीपक मिश्र, हेमन्त मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर राम अचल मिश्रा, प्रधान कमलाकर मिश्रा, पत्रकार अखिलेश आर. तिवारी, समाजसेवी नीलेश मिश्र, व्यवसायी ताराचंद मिश्र, राहुल शुक्ला, आनन्द मिश्र सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

news 4298028040631136676

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item