एफआइआर दर्ज होने के बाद बोले डॉ कमर अब्बास सामाजिक प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाने के लिए दर्ज कराया है केस

 

 
जौनपुर। नगर के सिपाह मोहल्ला निवासी एवं समाज सेवी डॉ कमर अब्बास ने कहा है कि उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाने के लिए ही कुछ लोगों नों उनके खिलाफ धारा 156(3) में मुकदमा दर्ज कराया है। जबिकि जिस मामले में कोर्ट के आदेश पर लाइनबाजार थाने की पुलिस ने उनके और चार अन्य रिश्तेदारों पर केस दर्ज किया है उसमें पुलिस पहले ही एफआर लगा चुकी है। डॉ कमर अब्बास ने सिपाह स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सैदनपुर गांव में मेरी ससुराल है। सास सालेहा खातून की 85 वर्ष की अवस्था में वर्ष 2018 में बीएचयू में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। बीएचयू से उनकी मौत का प्रमाण पत्र भी जारी किया गया है। बावजूद इसके अनरगल आरोप लगाते हुए उनपर धारा 156 (3) के तहत केस दर्ज करा या गया है। जबकि उसी मामले में पुलिस पहले ही एफआर लगा चुकी है। पुलिस फिर जांच करेगी दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मै । 40 साल से समाज सेवा कर रहा हूं पूरा जिला जानता है। यह जिस मामले में मुझे अनावश्यक रूप से घसीटा गया है वह मामला भाई भाई की प्रापर्टी का मसला है। नूरूल हसन के चौर बेटे हैं। सम्पत्ति‍ में चारो बेटे बेटियों और पत्नी का नाम है। बाहर रह रहे भाई के हिस्से की प्रापर्टी हड़पन के चक्कर में लोग अनरगल आरोप लगा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item