हंगामा करने के पीछे भाजपा विधायक ने रखा अपना पक्ष, सुनिए क्या बोले रमेश मिश्रा

जौनपुर। सन् 1942 के स्वतंत्रा आन्दोलन में अपने प्राणो की आहूती देने वाले शहीदो के सम्मान में स्थापित किये गये शहीद स्मारक प्रवेश द्वार के शिलान्यास कार्यक्रम में बदलापुर के भाजपा विधायक रमेश मिश्रा ने जमकर उत्पात मचाया। उन्होने अधिकारियों से अभ्रदता करते हुए पूजन स्थल पर श्रध्दालुओ व अन्य आमंत्रित लोगो के बैठने के लिए विछाए गये गद्दे को अपने पैरो से रौद डाला। विधायक के इस तेवर से वहां पर मौजूद लोग दहल गये। विधायक की इस कारस्तानी के चलते शिलान्यास कार्यक्रम नही हो सका। 

मीडिया में यह खबर चलने के बाद विधायक रमेश मिश्रा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि हमारी सरकार का शासनादेश है कि विधायको के क्षेत्र में क्षेत्र पंचायत, नगर पंचायत या उत्तर प्रदेश के किसी सरकारी विभाग द्वारा कार्य कराया जाता है तो उस क्षेत्र के विधायक का नाम शिलापट्ट में होगा, उद्घाटन या शिलान्यास में वह विधायक कार्यक्रम में मौजूद रहेगा। धनियांमऊ शहीद स्थल काफी पुराना है इस शहीद स्थल से बहुत लोगा अस्था है। इस शहीद स्थल के सौन्दरीकरण के लिए एक वर्ष पहले बीडीओ बदलापुर को पत्र लिखा था, मनरेगा के तहत सौन्दरीकरण काम पूरा हुआ,क्षेत्र पंचायत तहत एक गेट का निर्माण होना था, हमने एक सप्ताह पहले विधायक निधि से एक सोलर लाइट की स्थापना कराया था,मेरे मन एक संकल्प था जिस दिन इसका भब्य उद्घाटन करूंगा और शहीदो के परिवार वालों सम्मानित करूंगा, लेकिन संयोगवश मैं मेरे एक करीबी के निधन खबर मिली तो मै वहां जा रहा था जब मैने रास्ते में भीड़ देखा तो मैने बीडीओ से पुछा क्या मामला है उन्होने बताया कि कल शाम डीएम का फोन आया था कि कल मैं शिलान्यास करूंगा आप लोग फटाफट कार्यक्रम की तैयारी करिए मैने कहा कि ठीक है उसके बाद जाने लगा तो लोगो ने बताया कि शिलापट्ट पर आपका नाम नही है मै वापस आकर शिलापट्ट गद्दे को हटाकर खोजने लगा पत्थर गद्दे के नीचे मिला उस पर मेरा नाम नही था जो शासनादेश के खिलाफ है जिस पर मैने आपत्ति दर्ज किया मै इसकी शिकायत मुख्यमंत्री जी से करूंगा।   

Related

news 5900271542216908382

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item