अपनी लेखनी से हमेशा सुर्खियों में रहते थे गौरव उपाध्याय

जौनपुर। तरुणमित्र समाचार पत्र के उप संपादक गौरव उपाध्याय का शनिवार को दोपहर साढ़े बारह बजे बीमारी के चलते निधन हो गया। वह लगभग 38 वर्ष के थे। लीवर में संक्रमण होने पर उन्हें परिजन द्वारा दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया गया था। चिकित्सकों की देखरेख में उन्हें पिछले दो सप्ताह से गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया था। आज दोपहर जैसे ही उनके अंतिम सांस लेने की खबर मिली जिले के पत्रकारों समेत शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गयी। आवास पर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लग गया। उन्हें लोगों ने एक निर्भिक एवं साहसिक पत्रकार बताया। उनका शव दिल्ली से सडक़ रास्ते एम्बुलेंस से देर रात्रि आवास जोगियापुर ले जाया गया। शव पहुंचते ही घर के लोग दहाड़े मारकर रोने लगे। परिजन के करुण क्रंदन से उपस्थित लोगों की भी आँखे नम हो गयी। उनका अंतिम संस्कार रविवार को पंचहटिया स्थित आदि गंगा गोमती के रामघाट पर किया जाएगा।

Related

news 4968852264245049803

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item