समाज में ब्याप्त रही कुरीतियों को समाप्त करने के लिए हमें लगातार प्रयास करना होगा

 

जौनपुर।  मिशन शक्ति अभियान के तहत बाल विकास परियोजना अधिकारी सिरकोनी की अध्यक्षता में विकासखंड की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में बाल संरक्षण अधिकारी चन्दन राय ने कहा कि सभी लोग खुद जागरूक हाते हुए और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी अन्य लोगो तक पहुंचाये। उन्हानो कहा कि समाज में ब्याप्त रही कुरीतियों को समाप्त करने के लिए हमें लगातार प्रयास करना होगा। लिंग असमानता पर अपला विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी लोग बेटे की ही चाह रखते हैं और बेटे की चाह में बेटियों की बलि चढ़ा देते है। भ्रुण का का लिंग परीक्षण कराने से रोकना होगा तथा परीक्षण करने वाले को दंडित कराना होगा। इस दौरान बाल विवाह, बाल श्रम, घरेलू हिंसा, अधिनियम कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न अधिनियम के चर्चा के साथ ही 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, 1090 वूमेन पावर लाइन ,112 इमरजेन्सी हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 102 महिला एवं बच्चों हेतु एंबुलेंस सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में बाल विकास अधिकारी मनोज वर्मा ने विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के प्रति लोगोें का जागरूक किया। गोष्ठी में आए हुए लोगों को महिला कल्याण विभाग की तरफ से मिशन शक्ति अभियान के तहत पोस्टर स्टीकर एवं विभागीय योजनाओं प्रसारित करने वाले स्टिकर, पंपलेट भी वितरित किये।

Related

JAUNPUR 1801470593116928009

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item