किसी भी दशा में ठंड से गोवशों की मृत्यु ना होने पाए : D.M
https://www.shirazehind.com/2020/12/dm_26.html
जौनपुर : जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह द्वारा विकासखंड बक्शा के सादनपुर एवं सिकरारा के चांदपुर गांव में बनी गौशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी छोटेलाल तिवारी को निर्देश दिया कि गौशाला में त्रिपाल एवं गायों को ओढ़ाने के लिए बोरे की व्यवस्था शाम तक कर ली जाए । इस दौरान जिलाधिकारी में गोवशों को चारे पानी की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में ठंड से गोवशों की मृत्यु ना होने पाए। पूर्व ग्राम प्रधान सादनपुर मुन्नीलाल यादव द्वारा कराए गए कार्यों की प्रशंसा की। पंचायत सचिव धर्मेन्द्र यादव को गौशाला का इन्चार्ज बनाने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह द्वारा नौपेड़वा, बाकी, फतेहगंज में बने धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान किसानों से अपील किया कि वे अपना धान क्रय केंद्र पर ही बेचे बिचैलियों के चक्कर में ना पड़े। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित उप जिलाधिकारी को सूचित करें । इस दौरान जिलाधिकारी ने क्रय केंद्र पर अपना धान बेचने आए हुए किसान जितेंद्र नाथ यादव ,भोलानाथ ,विजय प्रताप सिंह ,जितेंद्र यादव ,मोहनलाल से पूछा कि उन्हें क्रय केंद्र पर किसी भी प्रकार की समस्या का सामना तो नहीं पड़ा जिस पर किसानों ने बताया कि क्रय केंद्र पर किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई। जिलाधिकारी ने किसान संतोष विश्वकर्मा ,राजेश यादव से फोन पर भी वार्ता की। उन्हाने किसानों से अपील की है कि धान को सुखा करके ही लाएं जिससे कि केंद्र पर उन्हें अपने धान को बेचने में कोई कठिनाई न आए।
जिलाधिकारी ने बताया कि कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष के सामने धान खरीद के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसके नंबर 7839565156, 9389557857 है। कन्ट्रोल रूम प्रातः 9ः00 बजे से शाम 6ः00 बजे तक क्रियाशील रहता है। किसी किसान भाई को कोई कठिनाई आए तो वह तत्काल उक्त नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

