ओझा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में पुलिस खुद उलझ गई पुलिस



जौनपुर।  बदलापुर थाना क्षेत्र के देवरामपुर गांव में हुए ओझा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में पुलिस खुद उलझ गई है। दो महीने से ज्यादा समय गुजर जाने के बाद भी तीन पुलिस टीमें सुराग की तलाश में चकरघिन्नी होकर रह गई हैं। अभी भी पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है। पुलिस को अब तक यही पता नहीं लगा है कि हत्या किसने और क्यों की थी। फिर भी पुलिस जल्द ही राजफाश कर कातिलों को जेल की सलाखों के पीछे भेजने का दावा कर रही है। 
 उक्त गांव में नेवासा पर परिवार के साथ रहकर ओझाई करने वाले उमा शंकर यादव (45) की गत 13 अक्टूबर की सुबह अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से सिर में चोट पहुंचाकर हत्या कर दी थी। सनसनीखेज वारदात को तब अंजाम दिया गया था जब रोजाना की तरह उमा शंकर साइकिल से घनश्यामपुर बाजार से चाय पीकर लौट रहे थे। गांव में राम जानकी मंदिर के पास हुई घटना से पूरा गांव दहल उठा था। मृतक के बड़े बेटे आशुतोष यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस तहकीकात में जुट गई। पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने मौका मुआयना करने के बाद उसी दिन राजफाश के लिए तीन टीमें गठित की थीं। दो महीने से ज्यादा समय गुजर चुके हैं, लेकिन अब तक हत्यारों का पता नहीं लगा सकी है। इससे पुलिस महकमे की किरकिरी हो रही है। हालांकि एएसपी (ग्रामीण) त्रिभुवन सिंह दावा कर रहे हैं कि विवेचना सही दिशा में चल रही है। सीओ बदलापुर तीनों पुलिस टीमों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। मृतक के मोबाइल फोन नंबर का काल डिटेल खंगाला जा चुका है। बहुत जल्द राजफाश कर कातिलों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related

news 7806062656423983988

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item