जच्चा की मौत से आक्रोशित लोगो ने तोड़ा अस्पताल

 जौनपुर।  आपरेशन से पैदा हुए बच्चे और फिर जच्चा की मौत से आक्रोशित स्वजनों ने शुक्रवार को शाहगंज नगर में आजमगढ़ मार्ग स्थित एक नर्सिंग होम में जमकर बवाल काटा। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने के साथ ही नर्सिंग होम में तोड़फोड़ की। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देने पर उनका गुस्सा शांत हुआ। फिलहाल प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। पड़ोसी जिले आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र के पलिया माफी गांव निवासी राजन शर्मा की पत्नी रूबी (22) को प्रसव पीड़ा होने पर स्वजन बुधवार की रात करीब 12 बजे पावर हाउस के पास स्थित उक्त नर्सिंग होम लाए। स्वजनों के मुताबिक अस्पताल संचालक चिकित्सक दंपती ने परीक्षण करने के बाद सुरक्षित प्रसव के लिए जरूरी बताते हुए रूबी का आपरेशन किया। आपरेशन से पैदा हुए नवजात शिशु की हालत बिगड़ने लगी तो उसे कहीं और ले जाने की सलाह दी। शिशु को स्वजन ने जिला मुख्यालय स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहां गुरुवार की सुबह बच्चे की मौत हो गई। गुरुवार की सुबह प्रसूता रूबी की भी तबीयत बिगड़ गई। तब चिकित्सक दंपती ने उसे भी दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद आपरेशन करने वाले डाक्टर कहीं चले गए। रूबी को स्वजन दूसरे निजी अस्पताल ले गए। वहां भी हालत में सुधार न होने पर रेफर कराकर वाराणसी ले जाकर निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। शुक्रवार की भोर में रूबी की भी मौत हो गई। इससे आक्रोशित स्वजन इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए उक्त नर्सिंग होम में आकर हंगामा करने लगे। मौके की नजाकत देख आपरेशन करने वाले चिकित्सक दंपती कहीं खिसक लिए। तब स्वजन आपा खोकर नर्सिंग होम में तोड़फोड़ करने लगे। पता चलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डाक्टर के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन देकर स्वजनों को शांत किया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मानक की अनदेखी कर चलते हैं नर्सिंग होम जच्चा-बच्चा की मौत ने निजी नर्सिंग होम की दशा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नगर में अधिकतर नर्सिंग होम में मूलभूत सुविधाएं भी नहीं हैं। जीवन रक्षा के लिए जरूरी उपकरण, आक्सीजन भी नहीं है। जांच की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। ऐसी स्थिति में अक्सर जच्चा-बच्चा की जान खतरे में पड़ जाती है। सवाल उठाए जा रहे हैं कि ऐसे नर्सिंग होम का संचालन कैसे हो रहा है। स्वास्थ महकमे के जिम्मेदार अधिकारी क्यों आंखें मूंदे बैठे हैं।

Related

education 1107274693149190877

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item