भाजपा परिवारवाद, वंशवाद, जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद के बारे में सोचती है

    जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी जौनपुर की पंचायत चुनाव को लेकर एक अहम बैठक नगर स्थित एक होटल में जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में हुई पहली बैठक में जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों पर चुनाव लड़ने पर चर्चा हुई। बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी पंचायत चुनाव एव विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने जौनपुर और मछलीशहर के जिला पदाधिकारियों, मण्डल अध्यक्षव, ब्लॉक संयोजक, जिला पंचायत वार्ड प्रमुख के साथ पंचायत चुनाव की व्यूह रचना पर गहन मंथन किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक खुशहाली और विकास पहुंचाने के लिए पार्टी पंचायत चुनावों में सहभागिता करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवारवाद, वंशवाद, जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद के बारे में सोचती है। पंचायत चुनाव के माध्यम से ऐसे कार्यकर्ताओं का निर्माण भी हो सकेगा जो राष्ट्र निर्माण व विकास के लिए कार्य करना चाहते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पंचायत चुनावों में अपनी भूमिका का निर्वहन करें, उन्होंने आगे कहा कि सपा-बसपा ने पंचायत चुनावों में बाहुबली और धनाढ्य लोगों को सत्ता का दुरुपयोग कर चुनाव जितवाया है इससे भ्रष्टाचार बढ़ा है। अब आगामी पंचायत चुनावों में ऐसे लोग जीतकर आए जिनका लक्ष्य अपने क्षेत्र व गांवों के विकास के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी योगदान करना हो। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिलीप पटेल ने बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों से कहा कि वे पार्टी संगठन की योजना के अनुसार पंचायत चुनावों को लेकर मंडल, जिला, ब्लॉक स्तर तक अभी से संगठनात्मक ढांचा सुदृढ़ करने में जुटें। 

Related

news 8417463966523867074

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item