केराकत में चोरों का हौंसला बुलन्द, दुकान के बाहर से बाइक चोरी

 

केराकत, जौनपुर। केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के सरायबीरू में स्थित एक दुकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को हौंसलाबुलंद चोरों ने पार कर दिया। इसकी जानकारी होने पर वाहन स्वामी ने कोतवाली पुलिस को लिखित सूचना दे दिया है। भुक्तभोगी विनोद गुप्ता के अनुसार वह अपनी सुपर स्पेलेण्डर मोटरसाइकिल नम्बर यूपी 62 एए-3154 सरायबीरू के पहलवान बाबा के बगल स्थित अपनी दुकार के बाहर खड़ी किये थे। कुछ देर बाद चोरों ने उड़ा दिया जिसकी जानकारी होने पर वह इधर-उधर बहुत खोजबीन किये लेकिन कुछ पता नहीं चला। हताश व निराश होकर भुक्तभोगी ने कोतवाली पुलिस को लिखित सूचना दे दिया है जिस पर पुलिसिया कार्यवाही शुरू हो गयी है। बता दें कि इस समय केराकत क्षेत्र में चोरों का हौंसला काफी बढ़ा हुआ है जिसके चलते आये दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते चले जा रहे हैं।

Related

news 6150573769573371916

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item