कुशासन का शिकार हो रही है जनता

जौनपुर । संगठन ही दल की रीड़ होता है मजबूत संगठन के बिना पार्टी को चुनाव में सफलता मिलना असंभव होता है। उक्त बातें कांग्रेस के जिला सचिव डॉ संतोष कुमार गिरि नें संगठन सृजन अभियान के तहत शनीवार को विकास खण्ड केराकत स्थित तरियारी पीजी कालेज के सामनें नर्सरी स्कूल के प्रांगण में न्याय पंचायत स्तरीय संगठनात्मक मीटिंग में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कहा है कांग्रेस नेता डॉक्टर संतोष कुमार गिरि ने   कहा कि वर्तमान समय में देश विषम् परिस्थितियों से गुजर रहा है देश की सत्ता निरंकुश एवं  अलोकतांत्रिक विचारधारा के लोगों के हाथों में फस गई है। देश की जनता कुशासन का शिकार हो रही है ऐसे में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों से लोगों को बताते हुए अधिक से अधिक सक्रिय कार्यकर्ताओं का मजबूत संगठन तैयार करें।   सन्चालन कर रहे केराकत ब्लॉक अध्यक्ष लालता चैधरी नें कहा कि एक बूथ तीस यूथ के फार्मूले पर हम सभी काम करें। गांँव गांँव जाकर हम कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता से बतायें। कांग्रेस ही इस देश की रीढ़ है। बैठक में ब्लाक अध्यक्ष राम उजागिर यादव, सुरेंद्र प्रताप दुबे, भैया लाल यादव पूर्व महासचिव, अमरबली भास्कर,  विजय प्रकाश, सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मोहम्मद मोबीन शेख,अमलबली भाष्कर,अनीश अली,सूरज, नौशाद विपिन यादव,अरमान शेख,समीर,अमीर सर्फराज,कल्लू आदि लोग शामिल रहे।

Related

JAUNPUR 1983940080224841793

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item