गैस सिलेण्डर के दाम बढ़ने से परेशानी
https://www.shirazehind.com/2020/12/blog-post_580.html
जौनपुर। महंगाई की मार से त्रस्त आम आदमी के रसोई का बजट गैस सिलेंडर पर पिछले एक पखवारे से 100 रुपये बढ़ने से और बिगड़ गया है। सिलेंडर की पुरानी कीमत लेकर गोदाम पहुंचने वाले ग्राहक नए दाम सुनकर परेशान हो गए हैं। जिनके पास पैसे नहीं थे वे बिना सिलेंडर लिए ही लौट गए। दो दिसंबर को सिलेंडर पर 50 रुपये बढ़े थे। अब फिर 50 रुपये बढ़े दाम सुनकर महिलाएं अचंभित हैं। एक पखवारे के अंदर अचानक 100 रुपये की बढ़ी राशि ने गृहिणियों को परेशान कर दिया है। गृहिणी सुनीता श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक सब्जी के दाम आसमान छू रहे थे अब 15 दिन में रसोई गैस पर 100 रुपये बढ़ गए हैं। बढ़ती महंगाई आम आदमी की कमर तोड़ दी है।

