उर्वशी सिंह को दिल्ली में मिला अटल सम्मान

    जौनपुर।  करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष महिला शक्ति उर्वशी सिंह को नई दिल्ली के एन डी एम सी सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में महाकवि,पूर्व प्रधान मंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित महिला कल्याण और सशक्तिकरण समारोह मे अटल स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया ये सम्मान उन्हें महिला सशक्तिकरण और अच्छे समाज सेविका के लिए दिया गया, इस समारोह मे पूरे भारत से आयी 60 सम्मानित महिलाओ को सम्मानित किया गया.

 जिसमें हमारे जौनपुर से उर्वशी सिंह  को ये सम्मान मिला जिन्होंने जौनपुर का नाम रोशन कर दिया, उर्वशी सिंह ने बताया कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और आगे भी वह महिला सम्मान के लिए दिन रात मेहनत करेंगी ताकि आज महिलाएं किसी से कम नहीं रहे और उनके सम्मान और अधिकार के बारे में उन्हें जागरूक करती रहेंगी, सम्मान पाने के बाद उर्वशी सिंह ने कहा कि आज वह समाज में जो कुछ भी कार्य करती है उसमे उनके पूरे परिवार के साथ साथ दीदी एडवोकेट श्वेता राज सिंह जी का पूरा योगदान रहता है जो उन्हें समय समय पर पूरा हौसला बढ़ाने का कार्य करते हैं जिसके कारण आज वह अपने कार्यो को दिल से करने मे सक्षम रहती है। 

Related

news 8973207578708014639

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item