पुलिस की किलेबंदी तोड़कर कांग्रेसियों ने निकाली संदेश पद यात्रा
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर कांग्रेस नेताओ व कार्यकर्ताओ ने सोमवार को कांग्रेस संदेश यात्रा निकालकर शहीदो व महापुरूषो के मूर्तियों पर माल्यापर्ण करने का कार्यक्रम तय था, लेकिन किसान आन्दोलन को देखते हुए जिला प्रशासन ने कांग्रेस के बड़े नेताओ के घर पर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया। उधर शहर कांग्रेस कमेटी ने नगर पालिका परिषद में स्थित शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा से कांग्रेस संदेश यात्रा निकालकर सब्जी मण्डी स्थित शहीद भगत सिंह पार्क पहुंचकर वहां पर झण्डारोहण,राष्ट्रगान व भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने का कार्यक्रम तय किया था। कांग्रेस कार्यकर्ता शहर कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रीत हो रहे थे इसी बीच शहर कोतवाल भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर सारे कार्यक्रम रद्द करने का दबाव बनाने लगे। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने भगत सिंह पार्क तक जाने की इजाजत दे दिया।
उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश सिंह "डब्बू", संगठन प्रभारी मुफ्ती मेहदी के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता कार्यालय से भगत सिंह पार्क तक संदेश यात्रा निकाली। डब्बू सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान एवं संविधान की शपथ दिलाया एक दूसरे को कांग्रेस स्थापना दिवस की बधाई दी। तत्पश्चात कमेटी के समस्त पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उसके बाद पुलिस द्वारा भगत सिंह पार्क में समस्त कांग्रेसियों को रोक दिया गया जो लोकतंत्र लिए घातक है।
शहर उपाध्यक्ष/संगठन प्रभारी मुफ्ती मेहदी ने कहा आज हमारी पार्टी की स्थापना दिवस है क्या हम इसे नहीं माना सकते मौजूदा सरकार जो पुलिस के बल पर लोकतंत्र की हत्या करा रही है ये बहुत ही दुर्भाग्य है इसी क्रम में शहर उपाध्यक्ष गौरव सिंह “सनी” ने कहा पार्टी की स्थापना दिवस पर जिस तरह का कृत उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस द्वारा किया है ये बहुत निंदनीय है ।
मौके पर उपस्थित यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जयशंकर बिंद(कलेन्दर),शहर उपाध्यक्ष बाबू राम, शहर सचिव सैय्यद फरमान हैदर, सचिव बेलाल नदीम, सोशल मीडिया प्रभारी हसीब खान सुरूर, पूर्वी जोन प्रदेश अध्यक्ष गौरव सिंह वस्त, सचिव अभिवक्कस हाजी, सद्दाम समसाद, विनीत दुबे, राजकुमार गुप्ता, करूदशंकर चतुर्वेदी, विजय यादव, शाहिद शेख, सैजुद्दीन खान, सूरज उपाध्याय, अर्जुन पंजाबी, शशांक मिश्र, हसन अब्बास, सम्श आलम, एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।