गौरव सिंह बनाये गये समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष


जौनपुर। रविवार  को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर एक बैठक आहूत की गयी जिसमें समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों का गठन किया गया। जिसमें टी0डी0 कालेज जौनपुर के वरिष्ठ छात्र नेता गौरव सिंह को समाजवादी पार्टी (लोहिया वाहिनी) का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिससे कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई, सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त किया। मनोनीत जिला उपाध्यक्ष गौरव सिंह ने उपस्थित लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष  भानु प्रताप मौर्य, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष एवं मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष  को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं समाजवादी पार्टी व संगठन को आगे ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा, प्रदेश के सभी जाति सभी धर्म के लोगों का सम्मान होगा, समाजवादी विचारधारा से लोगों को अवगत कराया जायेगा, वर्तमान में राज्य व केन्द्र में चल रही रईसों व उद्योगपतियों की सरकार को 2022 में सत्ता से उखाड़कर फेंक दिया जायेगा और आदरणीय अखिलेश यादव जी को पुनः 2022 में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बनाकर प्रदेश से तानाशाही, नौकरशाही को समाप्त कराया जायेगा। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के समस्त संगठनों के पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।



Related

news 6890110486634694036

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item