शैल मौर्या का तेवर देखकर एसपी ने लिया था अपना शब्द वापस

जौनपुर। शिक्षिका से अपने कैरियर की शुरूआत करने वाली भाजपा महिला मोर्चा की तेजतर्रार पूर्व अध्यक्ष शैल मौर्या का आज सूबह विमारी के चलते निधन हो गया। उनके मौत की खबर मिलते ही भाजपा समेत अन्य वर्गो में शोक की लहर दौड़ पड़ी। शोक संवेदना करने वालो का उनके घर वाजिदपुर उत्तरी में ताता लगा हुआ है। 

स्व0 शैल मौर्या 1990 तक जेसीज बालबाड़ी में शिक्षिका थी उसके बाद उन्होने भाजपा से जुड़कर राजनीति में कदम रख दिया। वे हमेशा पार्टी कार्यक्रम व धरना प्रर्दशन में बढ ़चढ़कर भागीदारी करती थी इसके अलावा वे समाजसेवी संगठन से जुड़ी थी। नगर वासियो को शैल मौर्या का तेवर देखने को मिला था सन् 2004 के जनवरी महीने में, दरअसल हर वर्ष की तरह कोतवाली के पास स्थित महिला दीक्षा विद्यालय के प्रांगण में मार्निगं वाकर एसोशियसन द्वारा पुष्प, साग भाजी प्रर्दशनी लगायी थी। इस कार्यक्रम क मुख्य अतिथि डीएम थे तथा विशिष्ट अतिथि एसपी थे। एसपी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि जौनपुर के तीन चीजे प्रसिध्द है जिसमें मूली और मक्का विलुप्त हो रहा तीसरा काफी तेजी से बढ़ रहा है। इतना सुनते ही शैल मौर्या का पारा चढ़ गया कड़ाके ठण्ड में वे भरी सभा में कहा कि एसपी साहब आपने जिले का अपमान किया है आप अपना शब्द वापस लिजिए नही तो ईट से ईट बजा दूंगी ,शैल के तेवर को भांपते हुए तत्काल एसपी ने अपना शब्द वापस लेते हुए खेद प्रकट किया था। 

Related

news 7649498901911166342

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item