तीन महिलाओ ने लगायी टीडी कालेज के दोनों प्रबंधको पर जमीन कब्जा करने का आरोप
जौनपुर। जिले की तीन महिलाओ ने जिलाधिकारी को एक पत्रक देते हुए पूर्वाचंल के प्रतिष्ठित टीडी कालेज के प्रबंधक पर अपनी जमीन कब्जा करने का आरोप लगायी है। प्रार्थना पत्र में साफ लिखा गया है कि इण्टर और डिग्री कालेज के प्रबंधक आपस में साजिश करके जबरदस्ती हमारी मुवाहिदाशुदा जमीन पर बाउण्ड्री वाल खड़ा कर रहे है।
सिकंदरा गांव की निवासी पुष्पा सिंह पत्नी ओमप्रकाश सिंह, दुगौली खुर्द गांव की निवासी शशि देवी पत्नी अरविन्द सिंह व फत्तुपुर गांव की निवासी गायत्री देवी पत्नी वीरेन्द्र बहादुर सिंह ने मंगलवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह से मिलकर गुहार लगायी है कि इन तीनो लोगो ने नगर के हुसेनाबाद मोहल्ले में स्थित टीडी कालेज के बीपी हास्टल के पास स्थित शेखपुर मोहल्ले के निवासी काशीनाथ व बारीनाथ पुत्र मंगल की जमीन को खरीदने के लिए मुवाहिदा करायी है। अब इस जमीन को टीडीपीजी व टीडी इण्टर कालेज के प्रबंधक एक साजिश करके जबदरस्ती उस पर बाउण्ड्री वाल खड़ा कर रहे है।


अब चुनाव नहीं लड़ना है क्या इनको जो ऐसी गलती कर रहे हैं
जवाब देंहटाएं