जानिए शिक्षकों ने क्यों किया थाने का घेराव

जौनपुर। जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अरविंद शुक्ला के नेतृत्व में शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल प्राथमिक विद्यालय डिहिया प्रथम विकासक्षेत्र:खुटहन पर पहुंचा ,जहां पर बृहस्पतिवार को विद्यालय में महिला शिक्षिका को पिस्टल कनपटी पर सटाने एवं छिनैती की कोशिश वाले घटनाक्रम पर पीड़ित शिक्षिका एवं अन्य अध्यापकों से बात किया ,जिसमें यह पता चला कि थानाध्यक्ष खुटहन द्वारा घटना की प्राथमिकी नहीं दर्ज की जा रही है और मामले में लीपापोती की जा रही है । 

इस पर जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला के नेतृत्व में विकासक्षेत्र खुटहन के सैकड़ों अध्यापक थाने पर पहुंचकर अविलंब घटना की प्राथमिकी दर्ज कराने और गिरफ्तारी की बात की गई । हीला हवाली के बाद थानाध्यक्ष खुटहन ने प्राथमिकी दर्ज कर एफ आई आर की कॉपी जिलाध्यक्ष को उपलब्ध कराई और अपराधियों को दो दिवस में गिरफ्तार करने का वादा किया । उसके बाद ही शिक्षक थाना परिसर से हटे । 
इस अवसर पर जिलामंत्री रविचन्द यादव ,जिलाउपाध्यक्ष लालसाहब यादव, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद यादव,वीरेंद्र यादव सुभाष चंद्र यादव देवेंद्र प्रताप सिंह आलोक यादव हरे कृष्ण सिंह मेवा लाल यादव मनोज सिंह अशोक कुमार सिंह,प्रियांशु सिंह, मोती लाल यादव वीरेंद्र कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

news 5131492520568009586

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item