कम्बल न मिलने से मायूस होकर लौटे बनवासी महिलाएं-पुरुष
https://www.shirazehind.com/2020/12/blog-post_810.html
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय ब्लाक परिसर में गरीबों को कंबल वितरण का कार्यक्रम रखा गया था। तमाम पात्र कंबल लेने पहुंचे। विकास खंड के शादीपुर गांव शिवपुर सहित अन्य गांव से लगभग दो दर्जन की संख्या में आए गरीब बनवासी पुरुष व महिलाओं को कंबल नहीं मिला। कंबल न पाने की वजह से निराश होकर घर लौट गए। बनवासी सुनीता देवी ने बताया कि हम लोगों को कंबल के लिए बुलाया गया था। कंबल समाप्त हो जाने की बात कह कर लौटा दिए। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी आशुतोष कुमार से फोन पर जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि कंबल वितरण का कार्यक्रम राजस्व विभाग का था। इस बारे में हमको कोई विशेष जानकारी नहीं है।

