मंच से गिरे जिला विकास अधिकारी
https://www.shirazehind.com/2020/12/blog-post_944.html
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड ब्लाक परिसर में शुक्रवार को प्रधानमंत्री के संबोधन कार्यक्रम के बाद कंबल वितरण का कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान मंच पर गद्दा बिछा होने के कारण जिला विकास अधिकारी बृजभान सिंह मंच के किनारे कुर्सी पर बैठे हुए थे। खड़े होने पर अचानक लड़खड़ा कर मंच से नीचे गिर गए। बगल में रखे टेबल पर गिरने से टेबल टूट गया। उनको भी हल्की-फुल्की चोटें आ गई। गिरने के बाद अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में लोगों ने उनको मंच के नीचे से निकालकर मंच पर लाया गया। संयोग अच्छा रहा कि उन्हें गंभीर चोट नहीं लगी।

