जानिए कैसे बनी 11वीं की छात्रा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
https://www.shirazehind.com/2021/01/11_29.html

श्रेया सिंह द्वारा चिकित्सा विभाग की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी तथा कार्य सम्पादित किया गया। श्रेया सिंह द्वारा अस्पताल में आये मरीजों के बारे में जानकारी एवं फरियादियों की शिकायत को सरलता पूर्वक सुनते हुए उसके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उन्होंने कोविड-19 के लगाये जा रही वैक्सिनेशन की जानकारी भी प्राप्त की। शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति के तहत विभिन्न कक्षाओं में पढ़ने वाली छात्राओं को 1 घंटे का के लिए किसी अधिकारी के पद पर बनाकर उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है और महिलाओं के हितों और सुरक्षा के बारे में जानकारी दी जाती है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला ने श्रेया सिंह को अच्छी तरह कार्य के लिये प्रमाण पत्र भी दिये।