सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा नगर इकाई ने शक्ति केन्द्रों पर किया सेवा कार्य

जौनपुर। केन्द्र में भाजपा सरकार के 7 वर्ष पूर्ण करने पर भारतीय जनता पार्टी जौनपुर नगर दक्षिणी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव के आह्वान पर रविवार को नगर के सभी शक्ति केंद्रों पर सेवा कार्य किया गया। सेवा कार्य कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरीके से पालन करते हुए चलाया गया। प्रत्येक शक्ति केंद्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा मास्क, सैनिटाइजर, च्यवनप्राश, फल, राशन इत्यादि का जरूरतमंदों में वितरण किया गया। देखा गया कि भाजपाजन नगर के चाचकपुर, अचला देवी, रासमंडल, खासनपुर, ओलन्दगंज, जहांगीराबाद, उमरपुर, सुंदर नगर, कटघरा, हुसेनाबाद, रामनगर, वाजिदपुर, मियांपुर आदि मोहल्लों में जाकर कोरोना से प्रभावित व्यक्तियों सहित ठीक होकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे लोगों से हालचाल लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने थर्मल स्क्रीनिंग से टेंपरेचर लेते हुये आक्सीमीटर से आक्सीजन लेवल की जांच किया। भाजपा नगर इकाई द्वारा चलाए गए इस सेवा कार्य में जिला मंत्री रविंद्र सिंह, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, नगर महामंत्री राजेश गुप्ता, सतीश सिंह, डा. कमलेश निषाद, राजेश कन्नौजिया, अभिषेक श्रीवास्तव, बसंत प्रजापति, जयविजय सोनकर, मनोज तिवारी, सभासद दल के नेता नंद लाल यादव, डा. ब्रह्मेश शुक्ला, मनीष श्रीवास्तव सभासद, विपिन सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य सुशील सिंह, राहुल निषाद, आलोक वैश्य, जगमेंद्र निषाद, अतुल जायसवाल, महेश गुप्ता, रत्नेश मौर्या, पंकज श्रीवास्तव, मोहित कश्यप, आलोक श्रीवास्तव, जटाशंकर त्रिपाठी, नगर कोषाध्यक्ष संदीप जायसवाल, अजय सेठ, पतंजलि पांडेय, दीपक मिश्रा, अरविंद गुप्ता, निशाकांत द्विवेदी, नगर आईटी संयोजक हर्ष मोदनवाल, अभिषेक ब्रह्म, अंकित गुप्ता, सौरभ मौर्य, रवि मौर्य, कुंदन मौर्य, प्रदीप गुप्ता, पन्ना निषाद, शुभम निषाद, दीपक साहू, अरुण गुप्ता आदि शामिल रहे।

Related

news 6125898103612510393

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item