पंडित जुगल किशोर ने रखी थी हिंदी पत्रकारिता की नीव : उषा सिंह
https://www.shirazehind.com/2021/05/blog-post_231.html
जौनपुर। आज से 195 वर्ष पहले हिंदी पत्रकारिता का उदय हुआ था , नई किरण लेकर आये थे कानपुर से कलकत्ता में सक्रिय वकील पंडित जुगल किशोर शुक्ल , श्री शुक्ल ने 'उदंत मार्तण्ड' नामक साप्ताहिक अखबार का प्रकाशन शुरू किया था , उदंत मार्तंड का अर्थ होता है "उगता सूरज"। लेकिन आर्थिक तंगी के कारण यह अखबार केवल 79 अंक छपने के बंद हो गया। जुगल किशोर ने हिंदी पत्रकारिता की शुरुवात की थी जिसके कारण 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस मौके पर सभी पत्रकार बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करती हूँ। विशेषकर पोर्टल समाचार चैनल शिराज ए हिन्द- डॉट- कॉम को व्यक्तिगत तौर पर बधाई देना चाहती हूं जिन्होंने मुझे हर समय सहयोग किया। आज मैं निःसन्देह कह सकती हूं कि *शिराज ए हिन्द- डॉट- कॉम* पत्रकारिता जगत में अपना बेमिशाल स्थान रखता है। आप ने सदैव निष्पक्ष एवम निडरता के साथ सच्चाई का साथ दिया और सच लिखा। बहुत से गरीबों एवम मजलूमों को न्याय दिलाने में आप ने अग्रणी भूमिका निभाई है। मैं सिराजेहिन्द डॉट कॉम के पत्रकार राजेश श्रीवास्तव को उनकी कर्तव्य- परायणता एवम निष्पक्षत पत्रकारिता के लिए ह्रदय की गहराईयों से हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करती हूं।
साभार
डॉ. उषा सिंह
(प्रधानाध्यपिका)

