संदिग्ध हाल में फांसी से लटका मिला विवाहिता का शव

 जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के सहुरा गांव में शनिवार की रात संदिग्ध हाल में विवाहिता का शव फांसी से लटका मिला। स्वजन आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। मृतका की मां ने पति व ससुरालीजन पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है। वहीं मृतका का पति अपने ही परिवार के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।  

 सहुरा गांव का रवींद्र रोजी-रोटी की गरज से वाराणसी रहता है। उसकी पत्नी सुनीता देवी (28) गांव में ससुरालीजन के साथ रहती थी। शनिवार की रात भोजन करने के बाद वह सोने चली गई। देररात ससुरालीजन ने पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी कि सुनीता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृत सुनीता देवी जलालपुर थाना क्षेत्र के बनवारीपुर गांव के पतिराम की पुत्री थी। उसकी शादी छह साल पहले हुई थी। वह दो बच्चों की मां थी। पुलिस को पूछताछ में स्वजन ने बताया कि भोजन करने के बाद उसने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। सुनीता रवींद्र की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी से भी रवींद्र के दो बच्चे हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि रवींद्र अपने स्वजन पर जबकि मृतका की मां शुभावती देवी दामाद पर दहेज के लिए प्रताड़ि़त करने का आरोप लगा रही है।

Related

JAUNPUR 7236578425144588389

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item