दिवंगत साथियों को जायसवाल समाज ने दी श्रद्धांजलि

जौनपुर। नगर के जायसवाल धर्मशाला में जायसवाल क्लब ने कोविड-19 महामारी में समाज के कई प्रतिष्ठित समाजसेवी व महानुभाव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान उपस्थितजनों ने समाजसेवी स्व. किशोरी लाल जायसवाल वाजिदपुर, रामनाथ जायसवाल कटघरा, इं. विजय जायसवाल पूर्व अध्यक्ष जायसवाल समाज, चंद्रशेखर जायसवाल महामंत्री जायसवाल समाज, ओम प्रकाश जायसवाल सम्पादक दैनिक मान्यवर, राहुल जायसवाल लाइन बाजार व जनपद के अन्य लोग जो हमारे बीच नहीं रहे, उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही परमपिता परमेश्वर से उनके परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि इनके चले जाने से समाज की अपूरणीय क्षति हुई है। उसकी पूर्ति होना असंभव है। इस मौके पर इं. केके जायसवाल खेतासराय, पीयूष जायसवाल, ओपी जायसवाल, अनिल जायसवाल, हेमंत जायसवाल, श्रवण जायसवाल, दीपक जायसवाल सभासद, अश्वनी जायसवाल, पवन जायसवाल, राजेश जायसवाल मुन्ना, उमेश जायसवाल, अशर्फी लाल जायसवाल, रमेश जायसवाल, वेद प्रकाश जायसवाल, सतीश जायसवाल, पप्पू जी जायसवाल, गिरीश जायसवाल आदि मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा का संचालन जायसवाल महासभा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष आशुतोष जायसवाल ने किया। अध्यक्षता जायसवाल क्लब के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने किया।

Related

news 2883510890409655676

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item