संघ के जिला सेवा प्रमुख जितेंद्र सिंह का निधन

जौनपुर। केराकत क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी जितेंद्र सिंह का रविवार की रात साढ़े दस बजे बीएचयू अस्पताल में निधन हो गया। श्री सिंह करीब 50 वर्ष के थे और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला सेवा प्रमुख थे। श्री सिंह पिछले सप्ताह प्रयागराज जिले के नैनी क्षेत्र में आयोजित संघ की बैठक में शामिल होने गए थे। जहां उन्हें शाखा के दौरान दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें रानी स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें बी एच यू रेफर किया गया था। इलाज के दौरान रात साढ़े दस बजे उनका निधन हो गया। जिसके बाद उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव अकबरपुर लाया गया। अंतिम संस्कार सोमवार को गाजीपुर जिले के औढ़ियार में जौहरगंज घाट पर किया गया। श्री सिंह के निधन पर शुभचिंतकों का घर से लेकर घाट तक तांता लगा रहा। शव यात्रा में संघ के विभाग प्रचारक जगदीश, अरुण पाठक , वेद प्रकाश , जिला बौद्धिक प्रमुख अजय जायसवाल, प्रेमचंद शुक्ला, पत्रकार संजय शुक्ला, दीपनारायण सिंह आदि अनेक शामिल रहे । श्री सिंह चार भाईयों में तीसरे नंबर पर थे। सबसे छोटे भाई पंकज सिंह जनसंदेश अख़बार में सरकी स्टेशन से पत्रकार हैं। श्री सिंह के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा गोरखपुर से इंजिनियरिंग कर रहा है।

Related

JAUNPUR 5195769828715336375

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item