थाने के सामने पुलिस कर्मी और ग्राम प्रधान के समर्थको के बीच हुई मारपीट

जौनपुर। जिले में पुलिस और कुछ लोगों के बीच बुधवार की रात थाने के गेट पर मारपीट हो गई। इस दौरान एक सिपाही चोटिल हो गया। जबकि मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही इनमें से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

 चंदवक थाने पुलिस के अनुसार, सूचना मिली की बुधवार रात करीब डेढ़ बजे भगतौली में लूट हो गई है। आरोप है कि डायल-112 को सूचना देने वाला अभिषेक शराब के नशे में था। पूछताछ में सूचना फर्जी निकली। आरोप है कि इसी दौरान अभिषेक ने एक पुलिसकर्मी पर हाथ चला दिया। पुलिस उसे पकड़ कर थाने की ओर चल दी। अभी थाने गेट पर पहुंची ही थी कि वहां रामजानकी मंदिर के पास ग्राम प्रधान राकेश सिंह गुड्डू और ग्राम प्रधान बलरामपुर सुभाष यादव आ गए। इस दौरान पुलिस वाले व प्रधान की ओर से आए लोगों में दोबारा मारपीट हो गई। वहीं, थानाध्यक्ष शिवप्रसाद पांडेय पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। 
चौकी इंचार्ज पतरही त्रिवेणी सिंह, चौकी इंचार्ज बजरंग नगर जितेंद्र सिंह ने पहुंचकर मौके से पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। जबकि बाकी तीन लोग फरार हो गए। इसके थोड़ी ही देर बाद कोतवाल केराकत समेत अन्य पुलिस वाले पहुंच गए। फोर्स ने भगतौली व बलरामपुर गांव को घेर लिया। अभी भी गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Related

JAUNPUR 6912886302070393949

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item