दो दिवसीय दौरे पर आ रहे है प्रभारी मंत्री , जानिए उनका कार्यक्रम
https://www.shirazehind.com/2021/07/blog-post_855.html
जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला ने अवगत कराया है कि प्रभारी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल, युवा कल्याण एवं पंचायती राज विभाग (एम.ओ.एस.) उत्तर प्रदेश उपेंद्र तिवारी द्वारा 22 जुलाई 2021 को पूर्वान्ह 10:00 बजे विकासखंड सिरकोनी में (विधानसभा क्षेत्र जफराबाद) में वृक्षारोपण करेंगे तथा वैक्सीनेशन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। मंत्री प्रभावी मतदाताओं से वार्ता करेंगे। कोविड-19 के कारण निधन हुए कार्यकर्ताओं के घर जाना/संपर्क करना, 12:30 बजे विकासखंड सिरकोनी (विधानसभा क्षेत्र जफराबाद) में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
अपराहन 1:15 बजे विकासखंड सिरकोनी (विधानसभा क्षेत्र जफराबाद) में केंद्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। अपराहन 2:30 बजे विकासखंड सिकरारा (विधानसभा क्षेत्र मल्हनी) में वृक्षारोपण किया जाएगा तथा वैक्सीनेशन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रभावी मतदाताओं से वार्ता करेंगे। कोविड-19 के कारण निधन हुए कार्यकर्ताओं के घर जाना/संपर्क करना। अपराहन 5:00 बजे विकासखंड सिकरारा (विधानसभा क्षेत्र मल्हनी) में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
अपराहन 6:00 बजे विकासखंड सिकरारा (विधानसभा क्षेत्र मल्हनी) में केंद्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। रात्रि प्रवास-निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग में करेंगे।
23 जुलाई 2021 को पूर्वान्ह 10:00 बजे विकासखंड सुजानगंज (विधानसभा क्षेत्र मुंगराबादशाहपुर) में वृक्षारोपण किया जाएगा तथा वैक्सीनेशन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रभावी मतदाताओं से वार्ता करेंगे, कोविड-19 के कारण निधन हुए कार्यकर्ताओं के घर जाना/संपर्क करना। 12:30 बजे विकासखंड सुजानगंज (विधानसभा क्षेत्र मुंगराबादशाहपुर) में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। अपराहन 1:15 बजे विकासखंड सुजानगंज (विधानसभा क्षेत्र मुंगराबादशाहपुर) में माननीय केंद्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे।
अपरान 2:30 बजे विकासखंड मछलीशहर (विधानसभा क्षेत्र मछलीशहर) में वृक्षारोपण किया जाएगा तथा वैक्सीनेशन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, प्रभावी मतदाताओं से वार्ता करेंगे। कोविड-19 के कारण निधन हुए कार्यकर्ताओं के घर जाना/संपर्क करना, अपराह्न 5:00 बजे विकासखंड मछलीशहर (विधानसभा क्षेत्र मछ्लीशहर) में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। अपराहन 6:00 बजे विकासखंड मछ्लीशहर (विधानसभा क्षेत्र मछ्लीशहर) में /राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे।