डा. वन्दना जायसवाल ने जौनपुर का नाम किया रोशन

 जौनपुर। श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर के संरक्षक मंडल के सदस्य विनोद जायसवाल और श्रीमती मंजू जायसवाल की सुपुत्री डा. वंदना जायसवाल परिवार सहित पूरे जनपद का नाम रोशन करते हुए देश की पटल पर सम्मान के साथ खड़ा कर दिया। बता दें कि नगर के उर्दू बाजार निवासी विनोद जायसवाल की बचपन से ही होनहार रही पुत्री डा. वन्दना का चयन भारत के सबसे बड़े अनुसंधान एवं विकास संगठन (आरएएनडीडी) तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) में हुआ है। उनका यह चयन राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी परिषद के सदस्य के रूप में हुआ है जिसके बाद उन्होंने अपना कार्यभार भी ग्रहण कर लिया। इधर डा. वन्दना की इस उपलब्धि की जानकारी होने पर परिवार सहित उनके लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी। नवयुग संस्था, श्री दुर्गा पूजा महासमिति सहित अन्य धार्मिक व सामाजिक संस्था से जुड़े लोगों ने डा. वन्दना सहित उनके पिता समाजसेवी विनोद जायसवाल को बधाई देते उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

Related

JAUNPUR 9173499147862253531

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item