पुलिस इनकाउंटर में 25 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली


जौनपुर। खुटहन थाने की पुलिस ने पच्चीस हजार रुपये का इनामिया बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है । दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में आरोपी के पैर में गोली लगी है। 

 अजय कुमार साहनी, पुलिस अधीक्षक  जौनपुर के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश व नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ संजय कुमार के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के मार्गदर्शन में प्र0नि0 बिजेन्द्र सिंह मय हमराह पुलिस बल के  मु0अ0सं0-229/21 धारा-386 भादवि व मु0अ0सं0 -230/21 धारा-386/506  भादवि में वांछित चल रहे अभियुक्त ओमप्रकाश पाण्डेय पुत्र शारदा पाण्डेय निवासी ग्राम भटेहरा थाना बदलापुर की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में मामूर थे उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी न होने के कारण व्यापारी वर्ग तथा दुकानदार वर्ग में काफी आक्रोश व्याप्त था, मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त ओमप्रकाश पाण्डेय जिसके बदलापुर से होते हुए मोटर साइकिल से पिलकिछा की तरफ आने की सूचना पर पिलकिछा पुलिया से थोडा आगे बदलापुर मार्ग पर पुलिस बल के साथ चेंकिग किया जा रहा था कि एक व्यक्ति तेज गति से मोटर साइकिल से बदलापुर की तरफ से पिलकिछा पुलिया की तरफ आता दिखाई दिया, पुलिस पार्टी के चेकिंग हेतु रोकने पर अभियुक्त जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायर करने लगा किसी तरह बचते बचाते आत्मरक्षार्थ प्र0नि0 खुटहन द्वारा फायर किया गया जिससे अभियुक्त ओमप्रकाश पाण्डेय को गोली अभियुक्त घायल हो गया। जिसे हिरासत पुलिस में लेकर त्वरित गति से दवा इलाज हेतु सीएचसी खुटहन भेजा गया जहाँ पर प्रथम उपचार के उपरान्त जिला अस्पताल जौनपुर लाया गया, बेहतर इलाज हेतु वाराणसी रेफर किया गया है। ओम प्रकाश पांडेय व्यापारियों से जबरदस्ती भय दिखाकर वसूली करता था। अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी से जनपद में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

ओमप्रकाश पाण्डेय पुत्र शारदा पाण्डेय निवासी ग्राम भटेहरा थाना बदलापुर  जौनपुर ( HS – 11A  थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।

*अपराधिक इतिहास-*

1.मु0अ0सं0-158/92 धारा 435 भादवि थाना बदलापुर जनपद जौनपुर। 

2.मु0अ0सं0-181/93 धारा 307/504/506 भादवि थाना बदलापुर जनपद जौनपुर। 

3.मु0अ0सं0-356/03 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना बदलापुर जनपद जौनपुर। 

4.मु0अ0सं0-223/07 धारा 380/342/427/506 भादवि थाना बदलापुर जनपद जौनपुर। 

5.मु0अ0सं0-507/08 धारा 371/511/323/504/392 भादवि थाना बदलापुर जनपद जौनपुर। 

6.मु0अ0सं0-602/08 धारा 3(1) गैंगे0 एक्ट थाना बदलापुर जनपद जौनपुर। 

7.मु0अ0सं0-195/08 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बदलापुर जनपद जौनपुर। 

8.मु0अ0सं0-763/13 धारा 352/506 भादवि थाना बदलापुर जनपद जौनपुर। 

9.मु0अ0सं0-621/13 धारा 323/504/506 भादवि थाना बदलापुर जनपद जौनपुर। 

10.मु0अ0सं0-431/16 धारा 147/504/506 भादवि थाना बदलापुर जनपद जौनपुर। 

11. मु0अ0सं0-807/15 धारा 323/504/325 भादवि थाना बदलापुर जनपद जौनपुर। 

12.मु0अ0सं0-578/16 धारा 332/353/504/506/307/120बी भादवि व 7CLA Act थाना बदलापुर जनपद जौनपुर। 

13.मु0अ0सं0-189/14 धारा 3(1) गुण्डा एक्ट थाना बदलापुर जनपद जौनपुर। 

14.मु0अ0सं0-411/17 धारा 376डी/506/ भादविव 3(1) 5 एससी /एसटी एक्ट  थाना बदलापुर जनपद जौनपुर। 

15.मु0अ0सं0-96/19 धारा 419/420/504/506 भादवि थाना बदलापुर जनपद जौनपुर। 

16.मु0अ0सं0-317/19 धारा 3(1) गुण्डा एक्ट  भादवि थाना बदलापुर जनपद जौनपुर। 

17.मु0अ0सं0-280/19 धारा 498ए/304बी  भादवि  व ¾ डीपी थाना बदलापुर जनपद जौनपुर। 

18.एनसीआर नं0 107/13 धारा 323/504 थाना बदलापुर जौनपुर। 

19.एनसीआर नं0 252/13 धारा 323/504 थाना बदलापुर जौनपुर। 

20.मु0अ0सं0-229/21 धारा 386 भादवि थाना खुटहन  जनपद जौनपुर। 

21.मु0अ0सं0-230/21 धारा 386/506 भादवि थाना खुटहन जनपद जौनपुर। 

22.मु0अ0सं0  231/21 धारा  307 भादवि थाना खुटहन जनपद जौनपुर।

23.मु0अ0स0  232/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खुटहन जनपद जौनपुर। 

*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*

1.  बिजेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना खुटहन जनपद जौनपुर। 

2. उ0नि0 विजय शंकर सिंह थाना खुटहन जनपद जौनपुर।  

3. रि0का0 श्रीपाल निषाद , का0 रतन लाल गिरी, का0 अभय राव, का0 गजेन्द्र प्रताप सिंह व चालक हे0का0 महेन्द्र यादव  थाना खुटहन जनपद जौनपुर।

Related

business 5684768529218630118

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item