नवनियुक्त पदाधिकारियो का हुआ जोरदार स्वागत
https://www.shirazehind.com/2021/08/blog-post_40.html
जौनपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक व प्रदेश कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारी जिसमें समाजवादी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष डां अवध नाथ पाल ,प्रदेश सचिव योगेंद्र यादव, युवजन सभा प्रदेश सचिव आर बी यादव, दीपक गोस्वामी और छात्र सभा के जिलाध्यक्ष रजनीश मिश्रा का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रभारी जौनपुर स्वामी भानु प्रताप ने कहा बूथ जितने वाले ही सबसे बडे नेता होता है और सरकार बनने पर सबसे मजबूत बूथ अध्यक्ष ही रहेगा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का यही फरमान लेकर मै बूथों पर समिक्षा कर रहा हूं उन्होंने कहा हर विधानसभा का प्रत्याशी सिर्फ अखिलेश यादव ही है और उनका चुनाव चिन्ह साईकिल है ,इसी तर्ज पर आप लोग अपने बूथों पर वोट बढाने मे लग जावो वोट से ही चुनाव जीता जाता है।
बैठक मे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ,महासचिव हिसामुद्दीन शाह,प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, शकील अहमद,रुक्शार अहमद,राकेश मौर्या,पूनम मौर्या ,जयहिंद यादव,डां शरफराज, शिवजीत यादव,रेयाज आलम, दीपचंद राम,लाल मोहम्मद रायनी अनवारुल हक गुड्डू राकेश अहिर आरीफ हबीब, शेखू खाँ नीरज यादव, गामा सोनकर,मजहर आसिफ आदि रहे।

