15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

 जौनपुर।  जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील शाहगंज के सभागार में किया गया। समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी के समक्ष कुल 81 शिकायते प्राप्त हुयी जिनमे 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, शेष शिकायतो को सम्बंधित अधिकारियों को गुणवत्तापुर्ण निस्तारण हेतु निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी के समक्ष ग्राम पंचायत छताइकला निवासी संगीता सिंह पत्नी राजमणि एवं मड़वा मोइनुद्दीनपुर निवासी कृष्णा देवी पत्नी राजमन द्वारा जमीन विवाद की शिकायत की जिसपर जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष शाहगंज को निर्देशित किया की मौके पर जाकर मामले का निस्तारण कराए। वीरेन्द्र यादव पुत्र स्व0 रामपलट द्वारा उनकी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की जिसपर लेखपाल को तत्काल कब्जा हटवाने के लिये निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आयी शिकायतो को जल्द से जल्द, ईमानदारी एवं गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी, उप जिलाधिकारी शाहगंज राजेश कुमार, सी0ओ0 अंकित कुमार, डीएफओ अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related

news 4537919235156016350

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item