दो पशु तस्कर एक मवेशी के साथ गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2021/08/blog-post_76.html
जौनपुर। मड़ियाहूं पुलिस ने गश्त के दौरान दो पशु तस्करों को एक मवेशी के साथ गिरफ्तार कर लिया। तस्कर मवेशी को वध के लिए ले जा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक मड़ियाहूं मुन्ना राम ने बताया कि उपनिरीक्षक पन्नेलाल यादव कस्बा मडियाहूं के पास समय मौजूद थे। उसकी पांच पशु तस्कर मवेशी लेकर जाते दिखायी दिए। पूंछने के लिए जब रोका गया तो मौके से तीन फरार हो गए। दो को गिरफ्तार किया गया। पांचो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम बब्लू उर्फ कादिर पुत्र सफीउल्लाह निवासी कसाब टोला थाना मडियाहूं व सादाब पुत्र नसीम निवासी कसाब टोला थाना मडियाहूं है। दोनों का चालान कर दिया गया।

