मछुआरों की जाल में फंसी मिली मां दुर्गा की मूर्ति, लगे माँ के जयकारे

 

जौनपुर। जिले केराकत में गोमती नदी के महादेवा घाट के पास मछली पकड़ने नदी में उतरे मछुआरों की जाल में मां दुर्गा की मूर्ति फंसी मिली। जाल में मां दुर्गा की मूर्ति मिलने की सूचना से पूरे गांव में हर्ष का माहौल हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मूर्ति दर्शन के लिए इकट्ठा हो गए हो जयकारे लगाने लगे।  माना जा रहा है कि मूर्ति अष्टधातु की बनी है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि किसी ने नहीं की है।  

 मछुआरों और आसपास के लोगों ने मूर्ति को घाट के पास नदी के किनारे रखकर पूजा-पाठ शुरू कर दिया। साथ ही मां दुर्गा का मंदिर बनाने की भी तैयारी शुरू हो गई। इधर, शनिवार सुबह केराकत थाने की पुलिस गांव पहुंची और मूर्ति को अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि, मूर्ति कब्जे के लिए पुलिस को काफी मशक्कत का सामना भी करना पड़ा। पुलिस मूर्ति लेकर थाना पहुंची तो पूरा गांव पीछे पीछे चला आया, लेकिन पुलिस ने सबको समझा बुझाकर वापस कर दिया। थाने में मूर्ति आने के बाद दूर-दराज से दर्शन के लिए लोग आने लगे।

Related

news 4556103462804595775

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item