पूर्व मंत्री ललई यादव ने दिव्यांग पशुपालक को दी मदद, भेजवाई गाय और साइकिल
https://www.shirazehind.com/2021/08/blog-post_951.html
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री शाहगंज से विधायक शैलेंद्र यादव ललई विध्यांचल दर्शन जाते वक्त रास्ते में दिव्यांग विजय यादव से मुलाकात हो गयी। जिनके दोनो हाथ नही है ये पशुपालन का कार्य करते हैं और साईकिल से दूध बेचने विन्ध्याचल जाते है।
शैलेंद्र यादव ललई ने दर्शन करने जाते हुए मुलाक़ात हुई थी। उनके हौसले से काफ़ी प्रभावित और प्रेरित होकर शैलेंद्र यादव ललई ने अपने सहयोगी दशरथ यादव व प्रभाकर द्वारा मिर्ज़ापुर नगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कौड़ियरा -बिरोही के रहने ग़रीब परिवार के दिव्यांग विजय यादव को एक उनके यहा दुधारू गाय और साईकिल भेजवा कर मदद की। उन्होंने कहा निश्चित तौर पर विजय यादव इसी तरह अपने परिश्रम द्वारा समाज को प्रेरणा देते रहेंगे।